DHANBAD : सुदामडीह थाना क्षेत्र के गौरखुंटी पानी टंकी के समीप पोल्टेकनीक का छात्र फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताया जाता है की 25 वर्षीय छात्र रंजित यादव पॉलिटेक्निक का परीक्षा देकर घर आया और घर में गमछा से सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब दोपहर अपने रूम से खाना खाने के लिए नहीं निकला तो उसके पिता सुरेश यादव ने दरवाजा खटखटाया जब नहीं खोला तो तोड़कर अंदर घुस कर देखे तो वे फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जाच पड़ताल कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। वही युवक किस कारण फांसी लगाया ये पता नही चल सका है। इधर घटना से परिजनो का रोकर बुरा हाल है।







