DHANBAD: गोबिंदपुर पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर गोबिंदपुर खालसा होटल के निकट शांति गेस्ट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने हंथियाए के साथ 3 अपराधी धर दबोचा। अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए रुके हुए थे। मामले को लेकर सिटी एसपी अजीत कुमार गोबिंदपुर थाना पंहुचकर जांच पड़ताल किए।

वही सिटी एसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण करने को लेकर पुलिस मुस्तैद है। पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ युवक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं जिनके पास आर्म्स है और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई तो कुल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अपराधियों के पास से 1 पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस,एक कार और 3 मोबाइल जब्त किया गया हैं। इनका नाम मो इबरान, मो जमशेद, और सजीव कुमार बताया की ये तीनो गिरिडीह जिले के रहने वाले है। मो इबरान पर पहले से डकैती के कई मामले दर्ज है। धनबाद में भी डकैती और लूट की घटना को अंजाम देने के लिए रुके हुए थे। इनसे आगे भी पूछ ताछ की जा रही है। गौरतलब है की गुरुवार को गोबिंदपुर में एक मछली कारोबारी को गोली मारी गई थी जिसमे पुलिस को अभी कोई सफलता हांथ नही लगी है। जिसे लेकर भी पुलिस रेस है।







