JAMTARA : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय के निर्देश पर जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाकों के अलावा अन्य सभी स्थानों में उड़नदस्ता दल (एफएसटी) के द्वारा 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में एफएसटी टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार एक व्यक्ति के वैग से 16 लाख 75 हजार 3 सौ रुपए नकद प्राप्त किया है। जिसे कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाकों के अलावा अन्य सभी स्थानों में उड़नदस्ता दल (एफएसटी) के द्वारा 24 घंटे नजर रखी जा रही है।








