PALAMU : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंहारी ढोंढा में शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशितों ने जमकर बवाल मचाया, कई वाहनों को आग के हवाले कर सड़क जाम कर मृतक को मुआवजा और हाईवा चालक की गिरफ्तारी को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला बाद में पुलिस द्वारा समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उसके बाद फायर बिग्रेड वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना को लेकर बताया जाता है की शुक्रवार की देर शाम फिरोज अंसारी नामक युवक चैनपुर से वाहन पर सवार होकर अपने घर रामगढ़ जा रहा था। इसी दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के अन्हारी ढोंढा के समीप एक अनियंत्रित हाईवा वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिस पर सवार फिरोज हाईवा की चपेट में आ गया और फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही युवक की मौत की खबर ग्रामीणों को लगी वे चैनपुर रामगढ़ रोड को अन्हारी ढोंढा के पास जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा और हाईवा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी बीच अचानक ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई और मौके पर मौजूद छह हाईवा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस रोड पर बड़े वाहन से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। हाईवा समेत अन्य वाहन का लापरवाही पूर्वक परिचालन किया जा रहा है और जिला प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

घटना की जानकारी के बाद चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी कोपभाजन बनना पड़ा, आक्रोशित पुलिस से मुआवजा और हाईवा चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे, काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए तब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तब तक सभी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।







