DHANBAD : धनबाद लोकसभा के लिए 25 मई को चुनाव होना है ऐसे में प्रत्याशी पूरे दम खम के साथ मैदान में उतर चुके है कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह क्षेत्र का दौरा और जनसंपर्क करते हुए शुक्रवार को धनबाद के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी पहुंची जहां स्थानीय लोगों एवं वहां की महिलाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान अनुपमा सिंह ने सभी का आशीर्वाद लिया

साथ ही वहां मौजूद जन समूह को संबोधित करते हुए अनुपमा ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह अपने परिवार के बीच आई है कॉलोनी के सारे लोग उन्हें अपने से लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको एक ऐसा प्रत्याशी को चुनना है जो आपकी समस्याओं को समझ सके, धनबाद को विकास के रास्ते पर ले जा सके। आमतौर पर लोग ऐसे लोगों का चुनाव करते हैं जो उनके सुख-दुख में शरिक हो सके उन तक आसानी से पहुंचा जा सके, लेकिन उनका चरित्र भी साफ होना बहुत जरूरी है।








