DHANBAD : धनबाद के निरसा स्थित ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत लखीमाता कोलियरी के भूमिगत खदान में बुधवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ। जिसमें कई कोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आनन फानन में घायल कर्मियों को ईसीएल प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उनकी स्थिर बताई जा रही है।

घटना को लेकर लखीमाता कोलियरी के कोल कर्मियों ने बताया कि बीती रात उक्त खदान में कोयला निकालने के लिए बारूद के कुल 45 विस्फोट किया जाना था, माइनिंग अधिकारी के द्वारा खदान के भीतर 45 विस्फोट कर इसकी सूचना संबंधित कार्यालय में दिया। लेकिन बुधवार की सुबह जब उक्त खदान की उसी स्थान पर तीन कोल कर्मी ड्रील करने पहुंचे और जैसे ही उन्होंने ड्रील मशीन लगाकर ड्रील करना शुरू किया वैसे ही वहां जोरदार धमाका हुआ। जिससे ड्रील कर रहे तीनों कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इसकी जानकारी कोलियरी कर्मियों को हुई कोलियरी में कोहराम मच गया।उसके बाद आनन फानन में तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

कोल कर्मियों ने बताया कि बीती रात जो 45 बारूद का विस्फोट किया गया था, उसमें शायद एक बारूद का विस्फोट नहीं हुआ और वह बच गया था। जो बुधवार की सुबह ड्रील करने के दौरान ब्लास्ट कर गया। फिलहाल तीनों घायल कोल कर्मियों को ईसीएल के सांकेतोड़िया अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घायल कर्मियों का नाम सुरेश मुंडा, कुलदीप सिंह और मनाल मांझी है।








