DHANBAD : धनबाद में लोकसभा चुनाव आगामी 25 मई को होना है, ऐसे में प्रत्याशी अधिक अधिक जनसंपर्क करने में पूरी ताकत झोंक दिए है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह गुरुवार को धनबाद बार परिसर पंहूची जहां अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांगा। बार परिसर के लेब्रेरी हॉल में अधिवक्ताओं ने अनुपमा सिंह का स्वागत किया वही अनुपमा सिंह ने मौजूद अधिवक्ताओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कांग्रेस पेत्याशी अनुपमा सिंह ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जितने के बाद आपकी जो भी समस्या है उसका समाधान का प्रयास करूंगी, जिस तरह से डॉक्टर के लिए प्रोटेक्सन एक्ट लागू करने की बार हो रही है उसी तरह से वकील प्रोटक्सन एक्ट भी लागू होनी चाहिए ।

साथ ही मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा की कुछ लोग बाहरी भीतरी करने में लगे है जो की नही होना चाहिए, जो लोग 40 साल से रह रहे है वे बाहरी कैसे हो गए। साथ ही मंत्री आलम गिर आलम के पीएस के स्टाफ के यहां से करोड़ों रुपए मिलने के सवाल पर मंत्री का बचाव करते हुए कहा की पैसा उनके घर से नही मिला है और अभी ये साबित भी नही हुआ है।







