DHANBAD: धनबाद में लोकसभा का चुनाव 25 मई को होना है जिसे लेकर सभी पार्टियां पूरी ताकत से चुनावी मैदान में कूद चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा धनबाद महानगर ओबीसी मोर्चा की ओर से सामाजिक सम्मेलन का आयोजन जोड़ाफाटक रोड स्थित इंडस्ट्री एंड कॉमर्स सभागार में किया गया जिसमे मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित ओबीसी मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को चुनाव में पूरी ताकत से लग जाने सहित कई सुझाव दिए गए।

वही विधायक राज सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की सम्मेलन का मकसद है कैसे सभी जाति वर्ग के लोगो को जोड़े, हमारे कार्यकर्ता ओबीसी वर्ग के लोगो को मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं को बताएंगे। वही ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा की सामाजिक सम्मेलन के तहत सभी को एक साथ जोड़ कर मोदी के कार्यों को जान जन तक पंहुचाना ताकि 1947 तक भारत महाशक्ति बन सके । वही भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो धनबाद विधानसभा क्षेत्र और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगो से अपने पक्ष में वोट देने की अपील किया।








