RANCHI : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जमीन कारोबारी कृष्णकांत ने अपने ही घर में गुरुवार को सुसाइड कर लिया। जैसे ही घर वालों को जानकारी हुई आनन फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद लालपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। फिलहाल जमीन कारोबारी ने सुसाइड क्योंकि कोई भी कुछ कह नहीं पा रहा है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार कृष्णकांत के किसी विवादित जमीन से जुड़े रहने की वजह से सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कृष्णकांत को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से समन मिलने के बाद कृष्णकांत कुछ दिनों से काफी तनाव में थे। परिवार वालों का कहना था कि वह व्यापारिक व्यवसाय में शामिल थे और उनका कथित भूमि घोटाले से कोई लेना देना नहीं था। गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे तक सब कुछ ठीक था। कृष्णकांत इसके बाद अपने कमरे में चले गये, कुछ देर बाद परिजन जब उसे देखने गए तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार बुलाने के बाद भी कमरे के अंदर से जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो परिजनों को इससे संदेह हुआ। फिर खिड़की से देखा तो कृष्णकांत पंखे से लटके हुए थे। फिलहाल कृष्णकांत के सुसाइड के पीछे ED का नोटिस ही एकमात्र कारण है या नहीं, इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।







