BHAGALPUR : भागलपुर में भी अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां हाईवा और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मरने वालों में भवानीपुर थाना क्षेत्र के दो लोग और एक बेगूसराय का रहने वाला बताया जाता है। घटना नवछगिया के गोपालपुर थाना के मकंदपुर चौक के समीप हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कार में सवार तीन लोग कटिहार की ओर से आ रहे थे की मकंदपुर के समीप एक हाईवा ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की तीनों की मौत कार में ही हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों शवों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार से बाहर निकालकर नवछगिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।

बताया जा रहा है कि अहले सुबह कटिहार की ओर से कार तेज रफ्तार में जा रही थी। तभी मकंदपुर चौक के समीप कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर खड़े मिनी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि हाईवा ने कार को टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है की मामला क्या है।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। ये भी बताया जा रहा है की तीनों होटल चलाते है और सुबह तीनों संभावना जताई जा रही है की अपने घर जा रहे थे।







