RANCHI : झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने समन भेजा है। ईडी ने 14 मई को रांची के जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED द्वारा मंत्री को समन भेजे जाने के बाद एक बार फिर झारखंड की सियासत गर्मा गई है।
आप को बताते चले कि झारखंड में ED ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर सरकार सहित कई लोगों को सकते में ला खड़ा किया है। अभी कुछ दिन पूर्व ही ED की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के यहां से लगभग 30 करोड़ रूपये बरामद की थी। जानकारी है की इसी मामले को लेकर मंत्री आलमगीर आलम को ED ने समन भेज कर उन्हें 14 मई को अपना जवाब देने को लेकर बुलाया गया है। ED की टीम सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जहां से ED की टीम को पहाड़ों का नोट बरामद हुई थी। उन नोटों को गिनने के लिए बैंकों से मशीन तक मंगानी पड़ी थी। इस छापेमारी में ED को लगभग 30 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम मिले थे। इस मामले के बाद ED ने मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले को लेकर हर दिन नए नए मामले उजागर होते आ रहे है।अब देखने वाली बात यह होगी कि 14 मई को मंत्री के पेश होने के बाद ED क्या करती है, यह देखने वाली बात होगी।







