DHANBAD: धनबाद लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर एक ओर जहां एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो और INDIA गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह प्रचार प्रसार में लगें है, तो निर्दलीय प्रत्याशी भी पीछे नहीं है। निर्दलीय प्रत्याशी कारण महतो उर्फ त्रिदेव महतो भी क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे है खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में जोर लगा रहे है। बुधवार को करण महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा की हम धनबाद और झारखंडी माटी के है, जब भी मैथन या चंदनक्यारी स्थित प्लांट में दुर्घटना हुई है हम वहां पंहुचकर न्याय दिलाए है, स्थानीय के सुख दुख में सात रहने वाले है। अगर हां जीतते है तो बीसीसीएल के आउट सोसिंग कंपनी में पहले स्थानीय को रोजगार दिलाएंगे। धनबाद में लोकसभा में विकास का काम होगा। साथ ही कहा की एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो और INDIA गठबंधन की प्रत्याशी के पति अनूप सिंह विधायक है, पहले ये लोग बयायें की अपने क्षेत्र में अभी तक क्या विकास किया है। इसलिए इस बार धनबाद की जनता मेरे साथ है।







