DHANBAD : बाघमारा के माटीगढ़ा डैम क्लोनी निवासी निरंजन कुमार नोनियां ने अपने भाई और भभूव पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है जिसकी लिखित शिकायत उपायुक्त और एसपी से किया है। मामले को लेकर पीड़ित निरंजन ने बताया की पिता झकास नोनिया का बीसीसीएल में नौकरी था उनका देहांत 1 जनवरी 2023 को हो गया, उससे पहले मां का भी देहांत हो गया। पिता के देहांत के उपरांत एग्रीमेंट हुआ की पिता की नोकरी हमें दी जाएगी, जबकि पैसा छोटे भाई दीपक नोनिया को मिलेगा। साथ ही एलआईसी का आधा – आधा बंटवारा कर दिया गया।
अब जब नौकरी के लिए बीसीसीएल में अप्लाई किए तो भाई के द्वारा ऑपजेक्सन किया जा रह है। भभूव ने भी बाघमारा महिला थाना में शिकायत कर आरोप लगाया की हमें पैसा नही दिया गया, जिसे लेकर महिला थाना के द्वारा हमे गिरफ्तार कर लिया गया, 7 – 8 घंटे तक हाजत में रखा फिर छोड़ा गया, अब इनका कहना है की बेकसूर होने के बाद भी महिला थाना प्रभारी के द्वारा हमें गिरफ्तार किया गया, इसे लेकर डीसी और एसपी से शिकायत किए है। साथ ही निरंजन कुमार नोनिया ने जिला प्रशासन, और बीसीसीएल से न्याय की गुहार लगाया है।







