Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

असम के मुख्यमंत्री ने धनबाद में 400 सीट का नारा दिया, ताकि ज्ञानवापी में शिव स्थापित हो सके, मथुरा में भव्य मंदिर बने

khabar24 by khabar24
May 15, 2024
in धनबाद, बड़ी खबर
0
असम के मुख्यमंत्री ने धनबाद में 400 सीट का नारा दिया, ताकि ज्ञानवापी में शिव स्थापित हो सके, मथुरा में भव्य मंदिर बने
0
SHARES
70
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा आज धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में लोगों से वोट मांगने धनबाद पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हेमंत विश्व शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हेमंत विश्व शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्षियों पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी का नारा है, “अबकी बार 400 पार” इस नारे को हमे इसलिए मूर्त रूप देना है, ताकि ज्ञानवापी में फिर से भगवान शिव स्थापित हो सके, सनातनियो की मांग मथुरा में श्रीकृष्ण भगवान भव्य मंदिर में विराजे उसे पूरा करने के साथ ही हमारे कश्मीर का एक टुकड़ा जो कांग्रेस के कारण आज भी पाकिस्तान के कब्जे में है, उस पीओके को वापस भारत यानि हमारे कश्मीर का हिस्सा बनाया जा सके। इसके लिए हमें मोदी जी के 400 पार वाले नारे को सफल बनाना है।

कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले जन्म में जरूर कुछ किया था, जिस वजह से अयोध्या में स्थापित हमारे रामलला उन्हें दर्शन देना नही चाहते। उनके नसीब में ही रामलला का दर्शन पाना नही लिखा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तो रामलला विराजमान हो गए, लेकिन अभी हमारा कार्य समाप्त नहीं हुआ। यदि भाजपा इस बार 400 पर करती है तो मथुरा में भगवान कृष्ण और ज्ञानवापी में भगवान शिव स्थापित होंगे।

उन्होंने कहां सोनिया गांधी खुद हिन्दू है ही नही, तो वह राम मंदिर कैसे जाएंगी और वे मंदिर के शुद्धिकरण की बात करती है। मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने मुस्लिम समाज में एक से अधिक शादियों को रोकने को लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की भी बात कही। यदि इस बार 400 पार के नारे को आप लोगों ने सही साबित कर दिया, तो झारखंड के जेएमएम और कांग्रेस  के घरों में जितना भी काला धन छिपा कर रखा गया है, उसे निकाल कर बाहर लाएंगे और उस धन से यहाँ के गरीब लोगों को घर, मकान और सड़के देंगे।

उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं के मामले में देश का नंबर एक राज्य है। अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने इस उम्मीद से झारखंड राज्य बनाया था कि आने वाले एक-डेढ़ दशक में यह राज्य देश का सबसे अग्रणी प्रदेश बनेगा, लेकिन पिछले पांच वर्षों में जेएमएम और कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया। किसी भी युवा को कोई नौकरी नही मिली, एक परीक्षा हुई भी तो उसका भी प्रश्नपत्र लीक हो गया।

कार्यक्रम में बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने हेमंत विश्व शर्मा को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। निरसा के चिरकुंडा स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित इस जनसभा में हजारों की संख्या में लोग असम के मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे थे।

Previous Post

पिता की मौत के बाद नौकरी और पैसे को लेकर दो भाईयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Next Post

झारखंड सरकार के एक और मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार,राजनीतिक गलियारों में कोहराम

khabar24

khabar24

Next Post
झारखंड सरकार के एक और मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार,राजनीतिक गलियारों में कोहराम

झारखंड सरकार के एक और मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार,राजनीतिक गलियारों में कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English