RANCHI : ED ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आप को बता दूं कि दो दिन से ED की टीम मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ कर रही थी। मंगलवार को समन के बाद मंत्री आलमगीर आलम ED कार्यालय पहुंच लगभग नौ घंटे तक ED के सवालों का जवाब देते रहे। इसके बाद आज यानि बुधवार को भी ED ने उन्हें दूसरी बार बुलाया था। जैसी की चर्चा है, ED की टीम ने उन्हें जांच में सहयोग न करने पर गिरफ्तार किया है।

आप को बताते चले कि झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को उनके सचिव और सचिव के नौकर के घर ED की टीम ने लगभग 35 करोड़ रूपये बरामद किया था। टेंडर और जमीन घोटाले को लेकर ED की टीम ने हाल ही में आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ED को करीब 35 करोड़ रुपये हाथ लगे थे।
इस मामले को लेकर ED ने संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है। फिर ED ने बाद में संजीव लाल के आफिस पर भी छापेमारी कर करीब नगद रूपये बरामद की थी। फिलहाल संजीव लाल और जहांगीर आलम दोनों ED की रिमांड पर हैं।







