DHANBAD : लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस जगह – जगह वाहन चेकिंग अभियान चला रही है, जिसमे पुलिस को सफलता भी मिल रही है। बुधवार को वरीय पुलिस अधिक्षक को मिली गुप्त सूचना पर डीएसपी विधि व्यवस्था के निर्देश पर धनसार पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है, अंदेशा लगाया जा रहा है की किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी।
इसे लेकर गुरुवार को धनसार थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कर बताया की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को मनाईटांड गोल बिल्डिंग छठ तालाब के समीप से एक युवक संजय साव को पकड़ा, उसके पास से पिस्टल बरामद किया गया जो कमर में छुपा कर रखा था। इसकी निशानदेही पर मोo सबीर उर्फ छोटू अंसारी को वहीं से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से दो कारतूस बरामद किया गया है। पुछताछ में संजय साव ने बताया की मोo सबीर से 9000 रुपया में पिस्टल खरीदे थे, गोली अभी लेना था। पुछताछ में साबीर अंसारी ने बताया की एक चोरी के केस में जेल गए थे, उसी दौरान सोनु नायक नमक युवक से मुलाकात हुआ था। जेल से छुटने के बाद हथिार सोनु नायक से लिया था। जिसे संजय साव को बेचा था। मामले में पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।







