PALAMU – (पलामू): पलामू में ACB की टीम ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के एक पदाधिकारी को नौ हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ACB द्वारा अधिकारी को गिरफ्तार किए जाने के बाद शिक्षा विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल गिरफ्तार अधिकारी को ACB अपने साथ ले गई है।

बताया जाता है की शिक्षा विभाग में कार्यरत पदाधिकारी बच्चन कुमार पंकज नावाबाजार में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे एक व्यक्ति से स्पष्टीकरण के जवाब के साथ फिर से उसका वेतन शुरू करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित कई बार पैसे नहीं होने की बात कह काम कर देने की बात कहता रहा। लेकिन रिश्वतखोर अधिकारी बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं था। जिसके बाद पीड़ित इसकी शिकायत ACB से की। उसके बाद ACB ने
मामले की जांच की और मामले में सत्यता पाए जाने के बाद जाल बिछाया और पीड़ित को पैसे देकर उसे देने की बात कही। जैसे ही उक्त पदाधिकारी ने पैसा पकड़ा सादे लिबास में खड़ी ACB ने उसे धर दबोचा।
उसके बाद ACB की टीम उसके कार्यालय में जांच पड़ताल कर उसे अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के कार्यालय में मानों सन्नाटा सा पसर गया। कोई भी कुच्यिस मामले को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं था। लेकिन दबी जुबां से जानकारी मिली की ACB को एक बड़ी मछली हाथ लगी है।







