DHANBAD : धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जीत दिलाने को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन जोर शोर से लगी है। इसे लेकर गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मणिशंकर, बैंक मोड़ स्थित चुनावी कार्यालय पंहुचे जहां प्रेस वार्ता में मीडिया से वार्ता के दौरान कहा की झारखंड सहित पूरे देश में बदलाव का माहौल है मोदी सरकार की कुरीतियों के चलते आज देश के वरिष्ठ नागरिक हताश एवं निराश हैं विगत 5 वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे द्वारा मिलने वाली रियायत मोदी सरकार ने रोक रखा है। कोरोना के समय इस सुविधा को रोका गया जो आज भी जारी हैं। साथ ही बैंक एवं डाकघर में मिलने वाले रेट का इंटरेस्ट से वंचित है। आज पूरे देश के वरिष्ठ नागरिक त्राहिमाम की स्थिति में है। आगे मणिशंकर ने कहा की महंगाई की बात जब कांग्रेस करती है तो मोदी सरकार पाकिस्तान की बात करते हैं बेरोजगारी की बात की जाती है तो राममंदिर की बात करते हैं, कांग्रेस जब किसानों की बात करती है तो मोदी मंगलसूत्र की बात करते हैं, मोदी सरकार ने देश में लोगों को पूर्ण रूप से ठगने का काम किया है। आगे मणिशंकर ने कहा कि धनबाद लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति लोगों का अपार समर्थन मिल रही है धनबाद लोकसभा में एक तरफ बाहुबली है तो दूसरी तरफ एक पढ़ी-लिखी शिक्षित नेत्री हैं, धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्चित है, वे एक राजनीतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि परिवार से है। आने वाले दिनों में अनुपमा सिंह संसद में धनबाद की आवाज बनेगी। प्रेस वार्ता में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद,प्रदेश महासचिव मदन महतो,प्रदेश सचिव शमशेर आलम,प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।







