DHANBAD: धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो गुरुवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के चांदमारी, सहाना पहाड़ी, वस्ताकोला, बनियहीर, भागा, लिलोरी पथरा, नई दुनिया, बकरीहाट, कोयरिबांध, मानबाद, बोरा पट्टी में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा किया जिसमे समर्थको की भीड़ दिखी। बकरीहाट और बोरा पट्टी में अभिनंदन समारोह में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया गया, साथ ही ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया।

जहां ढुल्लू महतो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ढुल्लू महतो ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की अब राजतंत्र नहीं है कि राजा का बेटा ही राजा बनेगा ये लोकतंत्र है जहां जनता जिसको चुनेगी वही जनता का सेवक बनेगा। लोकतंत्र और राजतंत्र, धर्म और अधर्म की इस लड़ाई में आप सभी मेरा साथ दे भय भूख भ्रस्टाचार को मिटाने का काम करूँगा आज एक तरफ लोकतंत्र के आधार पर भाजपा ने एक गरीब पिछड़ा परिवार के बेटे को प्रत्याशी बनाया है वहीं दूसरी तरफ राजतंत्र की तरह राजा का बेटा ही राजा बनेगा। इस मानसिकता की पार्टी कॉंग्रेस ने एक राजा के पुत्रवधु एक राजा की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है और इस परंपरा को तोड़ने के लिए जिस प्रकार आपका आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, इसे सम्मान व सेवा देकर निभाने का प्रयास करूँगा।








