JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के वर्मा माइंस एरिया के एक लकड़ी गोदाम में शनिवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पुरे गोदाम को अपने चपेट में ले लिया,जबतक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती और आग बुझाती तबतक सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों की अभी तक सही जानकारी नहीं मिल सकी है। गोदाम के नजदीक मौजूद रबर में लगी आग बताई जा रही है। जो विकराल रूप धारण कर पुरे लकड़ी गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावता इसी से लगाया जा सकता है की धुआं का गुब्बार दूर-दूर तक नजर आ रहा था। फायर ब्रिगेड की लगभग 15 गाड़ी आग बुझाने में जुटी रही तब कही जाकर आग पर काबू पाया जा सजा। वहीं इस घटना में लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

घटना को लेकर टिंबर के मालिक का कहना था कि टाटा स्टील में सप्लाई के लिए विदेश से रबर मंगाए थे। उसी में सुबह-सुबह आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे लकड़ी गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
आग कैसे लगी किसी को जानकारी नहीं है। वहीं
स्थानीय लोगों की माने तो मंदिर के पास रबर की पैकिंग होती है, आग रबर के कचरे में लगी थी, जो भयावह रूप ले लिया। जिस जगह आग लगी, उसके पास में काफी मात्रा में लकड़ियां भी रखीं थीं, जिसमे भी आग पकड़ ली और आग तुरंत पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते दमकल के वाहन पहुंच गए और आग पर काबू पाया जा सका।







