Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

काउंटिंग हॉल में मोबाइल फोन, खाद्य पदार्थ ले जाने पर पाबंदी, सुबह 6:30 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम, 8:00 बजे से काउंटिंग शुरू

khabar24 by khabar24
May 29, 2024
in धनबाद
0
काउंटिंग हॉल में मोबाइल फोन, खाद्य पदार्थ ले जाने पर पाबंदी, सुबह 6:30 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम, 8:00 बजे से काउंटिंग शुरू
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : आगामी 4 जून को सुबह 6.30 बजे कृषि बाजार समिति परिसर में काउंटिंग एजेंट के सामने धनबाद, निरसा, सिंदरी, झरिया, बोकारो तथा चंदनकियारी के स्ट्रांग रूम खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 8:00 बजे से काउंटिंग शुरू की जाएगी। काउंटिंग हाल में मोबाइल फोन, खाद्य पदार्थ ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। उपरोक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ हुई बैठक में दी।

उन्होंने कहा कि काउंटिंग में धनबाद, निरसा, सिंदरी, झरिया तथा चंदनकियारी के लिए 20 – 20 तथा बोकारो के लिए 24 टेबल होंगे। 1 आरो टेबल रहेगा। पोस्टल बैलट की काउंटिंग 40 टेबल पर की जाएगी। सभी अभ्यर्थी काउंटिंग एजेंट की सूची 1 जून की संध्या 5:00 बजे तक जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। जिसमें एजेंट कौन विधानसभा के किस टेबल पर रहेंगे, का उल्लेख भी करना होगा। 2 जून को प्राप्त सूची के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा फोटो युक्त आइडेंटी कार्ड जारी किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टल बैलट के लिए पुराने समाहरणालय के ट्रेजरी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। 4 जून को सुबह 6:00 बजे ट्रेजरी से काउंटिंग एजेंट के सामने मेजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स के साथ जीपीएस लगे वाहन में पोस्टल बैलेट कृषि बाजार समिति लाए जाएंगे। काउंटिंग के दौरान धनबाद, झरिया व निरसा के लिए काउंटिंग ऑब्जर्वर के. थवसीलन तथा सिंदरी, बोकारो व चंदनकियारी के लिए काउंटिंग ऑब्जर्वर डी.जे. वसावा मौजूद रहेंगे। वहीं हर काउंटिंग टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे। प्रत्येक राउंड की गिनती की इनकोर पर ऑनलाइन एंट्री की जाएगी।

उपायुक्त ने काउंटिंग के दौरान भारतीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया। बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, आरओ सेल के नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के अलावा अन्य उम्मीदवार मौजूद थे।

Previous Post

पटना के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया आग बुझाने में जुटी

Next Post

पेटरवार अमृत तालाब में डूबने से तीन बच्चें की मौत, शव निकलते ही क्षेत्र में मचा कोहराम

khabar24

khabar24

Next Post
पेटरवार अमृत तालाब में डूबने से तीन बच्चें की मौत, शव निकलते ही क्षेत्र में मचा कोहराम

पेटरवार अमृत तालाब में डूबने से तीन बच्चें की मौत, शव निकलते ही क्षेत्र में मचा कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English