Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

पेटरवार अमृत तालाब में डूबने से तीन बच्चें की मौत, शव निकलते ही क्षेत्र में मचा कोहराम

khabar24 by khabar24
May 30, 2024
in Uncategorized, झारखंड
0
पेटरवार अमृत तालाब में डूबने से तीन बच्चें की मौत, शव निकलते ही क्षेत्र में मचा कोहराम
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

GOMIA : बेरमो अनुमंडल के पेटरवार प्रखंड स्थित ब्लॉक कॉलोनी में बने बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर के अमृत तालाब में तीन बच्चों का शव मिलने की खबर से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों का हुजूम मौके पर जुट गई। वहीं मृत बच्चें के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर बताया गया की सदमाकला पंचायत के मुस्लिम टोला के दो बच्चे एवं पोडदाग एन एच 23 का एक बच्चा तीनों बच्चा दोपहर दो बजे खेलने के दौरान से गायब हो गए। उसके बाद बच्चों के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की है, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंत में बच्चों के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना में दी। पुलिस भी अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई।

आज सुबह पेटरवार प्रखंड स्थित ब्लॉक कॉलोनी मे बने बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर में अमृत तालाब में स्थानीय लोगो द्वारा एक बच्चें का शव तैरता हुआ देखा। उसके बाद यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिसने भी सुना सभी तालाब की तरफ भागे आए। घटना की जानकारी के बाद बच्चें के परिजन भी पहुंच गए। एक बच्चें का शव मिलते ही एक दूसरे बच्चें का शव भी पानी के ऊपर तैरने लगा। उसके बाद स्थानीय युवकों द्वारा दोनों शव को निकाला गया। उसके बाद तीसरे बच्चें को निकालने के लिए तालाब से डाले हुए बांस को निकाला गया तो तीसरा शव भी बाहर आ गया। उसके बाद तो बच्चों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। पेटरवार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा दल बल के साथ तालाब पर डटे हुए थे। उसके बाद पुलिस ने किसी प्रकार परिवार वालों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर उसे तेनुघाट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।

वही परिजनों ने बताया की दो बजे तक बच्चें घर के सामने ही खेल रहे थे। कुछ देर बाद परिजन बच्चों को खोजने लगे तो तीनों गायब मिले। परिजनों द्वारा पेटरवार थाना में बच्चों के गायब होने की सुचना दिया गया, साथ ही बच्चों के फोटो भी थाने मे उपलब्ध करा दिया गया था। आज एकाएक तालाब से बच्चों का शव बरामद हुआ। मृत बच्चों में आरिफ 11वर्ष, पिता गुलाम रसूल, तालिब हुसैन पिता गुलाम रसूल 8 वर्ष है। दोनों आपस मे सहोदार भाई है। वही तीसरा बच्चा विवेक कुमार महतो 9 वर्ष पिता रितवरन महतो है। ये सभी पोडदाग गाँव के रहने वाले है।
वहीं पेटरवार अंचल प्रभारी अशोक राम ने बताया की घटना पीड़ादायक है। सरकारी नियम के तहत जो भी सरकारी लाभ होगा उसे जल्द परिजनों को दिया जाएगा।

Previous Post

काउंटिंग हॉल में मोबाइल फोन, खाद्य पदार्थ ले जाने पर पाबंदी, सुबह 6:30 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम, 8:00 बजे से काउंटिंग शुरू

Next Post

INDIA गठबंधन में है ALL IS WELL ? कल्पना सोरेन के कार्यक्रम में विधायक इरफान को नही मिली कुर्सी, पूरे कार्यक्रम के दौरान खड़े रहे इरफान

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English