DHANBAD : BCC झरिया के लोदना क्षेत्र के बरारी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी रामदेव पासवान ओबी के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। जिसे तत्काल घायल अवस्था में आनन फानन में जेलगोड़ा अस्पताल में लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि BCCL कर्मी रामदेव पासवान ड्यूटी के दौरान उधर से गुजर रहा था की उसी समय गर्म OB लेकर हालपैक आया और लहकते OB को गिरा दिया। जिसकी चपेट में कर्मी आकर बुरी तरह झुलस गया। इस भीषण गर्मी में वह झुलस कर छटपटाने लगा। लेकिन BCCL असंवेदनशील BCCL दिखी घायल को ले जाने के लिए एबुलेंस भी नहीं दी।जबकि वहीं पर एंबुलेंस खड़ी थी कहा गया ड्राईवर नहीं है। तब दूसरी गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया।
जिसके बाद मजदूर आक्रोशित हो गए और बवाल करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारियों ने उसे तत्काल अस्पताल भेजवाया। घटना के विरोध में जनता मजदूर संघ, मासस, सीटू अन्य ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने बरारी छह नम्बर चानक पर पहुंच कर प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद घटना की सूचना पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश सिन्हा पहुंच लोगों को समझा कर मामला शांत करा जांच की। वहीं समाचार लिखे जाने तक मजदूर इसके विरोध में आउट सोर्सिंग का काम फिलहाल बन्द कार्बरखा है।







