Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

टीम वर्क से सफलतापूर्वक संपन्न होगी मतगणना – उपायुक्त, ईवीएम व पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती करने का दिया प्रशिक्षण

khabar24 by khabar24
June 2, 2024
in Uncategorized, धनबाद
0
टीम वर्क से सफलतापूर्वक संपन्न होगी मतगणना – उपायुक्त, ईवीएम व पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती करने का दिया प्रशिक्षण
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : आगामी 4 जून को कृषि बाजार समिति में लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा पोस्टल बैलट से हुए मतदान की गिनती की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तरह त्रुटि रहित मतगणना के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर रविवार को न्यू टाउन हॉल में पोस्टल बैलट तथा श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में ईवीएम से मतगणना के लिए माइक्रो आब्जर्वर, काउंटिंग सुपरवाइजर तथा काउंटिंग असिस्टेंट को प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव टीम वर्क से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ उसी प्रकार चुनाव के अंतिम चरण में मतगणना भी टीम वर्क से सफलतापूर्वक संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट की गिनती में सभी कर्मी वेलिड एवं इनवेलिड वोट की गिनती के तरीके का अच्छे से प्रशिक्षण लेंगे। अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी पोस्टल बैलट के एआरओ है। कोई समस्या आने पर उनसे संपर्क कर समाधान करें।

उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने में हर कर्मी का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यान से सुने। फलस्वरूप हर कर्मी सरलता से अपने कार्य का निर्वाहन कर सकेंगे।उपायुक्त ने कहा कि मतगणना के दिन, 4 जून 2024 को, सभी कर्मी सुबह 5:00 बजे कृषि बाजार में रिपोर्टिंग करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी फोटो युक्त आइडेंटी कार्ड अवश्य पहन कर आएंगे। बिना आइडेंटी कार्ड के सुरक्षा बल द्वारा उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी। यदि कोई अपने निजी वाहन से आते हैं तो वे अपने निजी वाहन को कलेक्ट्रेट में पार्क करेंगे। कलेक्ट्रेट से रिंग बस द्वारा उन्हें कृषि बाजार समिति पहुंचाया जाएगा।

वहीं सुबह 7:30 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की जाएगी। 8:00 बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मियों को उसी दिन सुबह टेबल अलॉट किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा, एसडीओ उदय रजक, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी व अन्य लोग मौजूद थे।

Previous Post

लोदना के बरारी में ओबी की चपेट में आने से बीसीसीएल कर्मी झुलसा, गंभीर

Next Post

मायुमं झरिया शाखा के सौजन्य से दाल पट्टी झरिया में अमृत धारा, पनशाला का हुआ उद्घाटन

khabar24

khabar24

Next Post
मायुमं झरिया शाखा के सौजन्य से दाल पट्टी झरिया में अमृत धारा, पनशाला का हुआ उद्घाटन

मायुमं झरिया शाखा के सौजन्य से दाल पट्टी झरिया में अमृत धारा, पनशाला का हुआ उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English