PAKUD : पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती अपने होने वाले पति के साथ शनिवार की शाम काजू बगान घूमने आई थी की पांच छह युवकों ने उसके होने वाले पति को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर रविवार को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर हिरणपुर थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जबकि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवती का एक आदिवासी युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करने वाली थी। इसी को लेकर वह अपने होनेवाले पति की दीदी के घर आयी हुई थी। शनिवार की शाम वह अपने प्रेमी के साथ काजू बगान में टहल रही थी, इसी दौरान पांच छह युवक वहां आए और युवती से छेड़खानी करने लगे। इसके बाद युवकों ने दोनों को पकड़कर काजू बगान की झाड़ी की तरफ ले गए और युवती के होने वाले पति को पिटाई कर चुप रहने की धमकी दी। फिर युवती की झाड़ी की तरफ के जा कर बारी बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागकर अपनी दीदी के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
जानकारी के बाद ग्रामीण और युवक के रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच युवती की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके बाद देर रात को कुछ युवकों ने युवती को उसके होने वाले दीदी के घर से कुछ दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में छोड़ फरार हो गए। जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों ने दो आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल किया।
हिरणपुर थाना के अधिकारी की माने तो घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों का नाम सामने आ गया है। पुलिस छापेमारी कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।







