DHANBAD : धनबाद में हीट वेब को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शुभ आरम्भ वेलफेयर ट्रस्ट के साथ मिलकर शहर के चौराहो पर ओआरएस युक्त शीतल जल वितरण अभियान चलाया। रणधीर वर्मा चौक पर अवर न्यायाधीश सह डालसा के सचिव राकेश रोशन के नेतृत्व में डालसा के पदाधिकारियों व ट्रस्ट के सदस्यों ने आते जाते राहगीरों, रिक्शा ठेला चालकों, ट्रेफिक पुलिस के जवानों को ओआरएस युक्त जल पिलाया।

इस दौरान राकेश रोशन ने बताया कि इस समय पूरा झारखण्ड हीट वेव की चपेट में है। डालसा सभी चौक चौराहे पर ओआरएस युक्त जल, ग्लूकोज पानी की व्यवस्था कर रही है ताकि लोगों को हीट वेव से बचाया जा सके। शुभ आरम्भ वेलफेयर ट्रस्ट की चेयर पर्सन भावना सिन्हा ने बताया कि जरूरतमंदो की सेवा में ट्रस्ट दिन रात जुटी है। वही चिकित्सक डॉ. संजय राय ने कहा कि ओरल डिहाइड्रेशन साल्ट (ओआरएस) की मदद से दस्त के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है। अधिक पसीना आने की स्थिति में भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए ओआरएस का घोल दिया जाता है।गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से सावधानी से बचा जा सकता है। बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। पानी की कमी होने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इस मौके पर लीगल एट डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट,सहायक नीरज गोयल,पारा लीगल वॉलिंटियर हेमराज चौहान,राजेश सिंह,अजीत कुमार दास, चंदन कुमार ,पंकज कुमार,डिपेंटी गुप्ता, दिनेश कुमार महतो, सहदेव महतो संध्या देवी,मानिक दुबे,एजाज अहमद अब्दुल कलाम,गोविंद टुड्डू, विनय कुमार सिन्हा, उत्तम,ओम प्रकाश , संजीव सिंह,गिता सिंह, अनामिका,डालसा सहायक अरूण कुमार,सौरव सरकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।







