ARRAH : बिहार में लोकसभा चुनाव के मतगणना को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए की अपराधियों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। आरा के कोईलवर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी एवं कुल्हड़िया गांव के बीच का है। युवक का नाम मिथलेश पासवान बताया जाता है। जिसका इतिहास भी अपराधिक रहा है। अपराधियों ने उसे नजदीक से सात से आठ गोली मारी है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मिथलेश पासवान भी पहले से लूट, हत्या, रंगदारी,आर्म्स एक्ट जैसे मामले में आरोपित था। वहीं आरा के चर्चित शापिंग मॉल में बम फेंकने के मामले में भी उस पर आरोप था। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडींहा कुबेरचक गांव के सुरेश पासवान का पुत्र मिथिलेश पासवान बताया जाता है। घटना के बार मृतक के परिजन ने बताया कि वह बाइक से आनंद नगर मोहल्ले में आया था। इसके बाद वापस अपने गांव लौट रहा था. उसी दरम्यान सकड्डी एवं कुल्हड़िया गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। सड़क किनारे लोगों को नजर पड़ी फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच उसे अस्पताल ले गई। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या क्यों की? इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
वहीं घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी एवं कोईलवर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि सूचना पाकर हमलोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पता चला की सुरेश पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक एक कुख्यात अपराधी है। वह आरा टाउन, कोईलवर, चांदी, गीधा एवं अरवल थाने में रंगदारी, लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक मामलो में आरोपी था और वह उसी समय से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि उसकी कहीं दूसरी जगह गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। हत्या करने के बाद उसे सकड्डी गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया गया है।







