DHANBAD : धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा ढुल्लू महतो की जीत के साथ देश में एनडीए को मिले पूर्ण बहुमत के बाद से तीसरी बार देश के इतिहास में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री पद की सपथ लेंगे।जिसे लेकर लोगों में खुशी देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह को मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद के गोल्फ ग्राउंड और राजेंद्र सरोवर बेकर बांध में वरिष्ठ भाजपा नेता, निर्वर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल के साथ स्थानीय लोगो ने एक – दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दिए।

वही धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी खुशी का इजहार किया कहा कि देश में संपन हुए लोकसभा चुनाव में तीसरी बार NDA को पूर्ण बहमत मिला है और धनबाद लोकसभा सीट भी चौथी बार भाजपा को जीत मिला है यहा दूसरी बार देश के इतिहास में हुआ की कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार चुनाव जीत कर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। साथ कहा की धनबाद लोकसभा की जनता ने भरपूर सहयोग दिया है जिससे भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को भारी बहुमत से जीत मिली है। वही स्थानीय सुशील चौरसैया ने कहा की तीन बार विधायक रहे ढुल्लू महतो धनबाद लोकसभा सीट से भरी बहुमत से जीते है हमें विश्वास है की वे धनबाद के लिए काम करेंगे, इसी खुशी में हमलोग मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे है।







