CHAIBASA : चाईबासा पुलिस को रविवार को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी,जब नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातू व तुम्बाहाका के बीच जंगल में नक्सली कैंप मिला।पुलिस जब कैंप के समीप पहुंच जांच की तो उसके होश उड़ गए। कैंप में भारी मात्रा में हथियार थे। पुलिस ने कैंप को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस के इस कार्यवाई से नक्सलियों को उनके नापाक मनसूबों पर पानी फिर गया है।

बताया जाता है की प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरुद्ध जिला प्रशासन कई माहों से कोल्हान के जंगलों में अभियान चला रही है।इस अभियान में जिला पुलिस के साथ साथ कोबरा, CRPF झारखंड जगुवार शामिल है। माओवादियों के नापाक इरादों को देखते हुए पुलिस उनके खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जिनमें उन्हें कई सफलताएं भी मिली है। रविवार को नक्सलियों के पास से इतनी बड़ी संख्या में हथियार बरामद होने से पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

पुलिस बल द्वारा नक्सली कैंप से बरामद हथियार में रायफल, मोर्टार, रिवाल्वर, देशी रायफल, बोल्ट एक्शन बैरल काकिंग हैंड्स, देशी डबल बैरल रायफल, 9 एम एम पिस्टल,विभिन्न जिंदा कारतूस -435, देशी पिस्टल मैगजीन,मैंगजीन पाउच, मोबाइल फोन, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है है। इस अभियान की सफलता का श्रेय चाईबासा पुलिस, झारखंड जागुवार व सीआरपीएफ बटालियन के जवान को जाता है। जिसके अथक प्रयास से यह सफलता हाथ लगी।







