DHANBAD : जोरापोखर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर बरारी एक नम्बर तालाब के निकट अपराध कि योजना बनाते और लूट का माल का बंटवारा करते हुए चार अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं मौके का फायदा उठाते कुछ अपराधी फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो लाख रुपए नगद, सोना और चांदी के जेवरात, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किए है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

घटना के संबंध में जोरापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया है कि शुक्रवार की रात गुप्त सूचना मिली की बरारी तालाब के निकट कुछ अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए है। जोरापोखर पुलिस बिना समय गंवाए बल के साथ छापामारी की। पुलिस को देखते ही अपराधी जिधर तिधर भागने लगे, पुलिस ने मौके से चार अपराधी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने जिस चार अपराधी को गिरफ्तार किया है, उसमें आसनसोल का नसीम अंसारी,बरारी का सदाम अंसारी, आबिद अंसारी उर्फ धनु, मुर्शीद अंसारी है।
पुलिस ने अपराधियों के पास से नगद दो लाख, लाखों रूपये के सोना चांदी के जेवरात,मोटरसाइकिल, मोबाइल सहीत अन्य सामान बरामद किया। जबकि उनके अन्य साथी मौके का फायदा उठाते हुए फरार होने में सफल रहे। बताया जाता है कि सभी अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के बाद माल बंटवारा को लेकर जुटे हुए थे की पुलिस के गिरफ्त में आ गए। जोरापोखर थाना प्रभारी ने बताया है कि ग्रुप का सरदार बरारी का सदाम है। जिसकी खोज बोकारो, झरिया,बलियापुर, सुदामडीह थाना की पुलिस को लंबे समय से थी। वह कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहता था। लेकिन आज पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस सभी अपराधियो की अपराध की कुंडली खंगाल रही है। वहीं पुलिस फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।







