Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home बिहार

पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक में लूट, चार अपराधियों ने हथियार के बल पर 17 लाख से अधिक रुपये लूटे

khabar24 by khabar24
June 15, 2024
in बिहार
0
पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक में लूट, चार अपराधियों ने हथियार के बल पर 17 लाख से अधिक रुपये लूटे
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

PATNA : बिहार के पटना के बिहटा में एक बार फिर अपराधियों ने एक बैंक को निशाना बनाया। बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर एक्सिस बैंक से साढ़े 17 लाख रुपये लूट कर फरार होने में सफल रहे। इस दौरान अपराधियों ने बैंक में पैसा जमा करने आए आये एक ग्राहक से भी 41 हजार रूपये लूट लिए जबकि एक से 1 लाख लूटे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए। वही घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के देवकुली में स्थित एक्सिस बैंक में शनिवार को नकाबपोश चार अपराधी घुसे और हथियार का भय दिखाकर सभी बैंक में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया। उसके बाद सेफ में रखे लगभग साढ़े 17 लाख रुपये लूट कर फरार होने में सफल रहे। बैंक में मौजूद लोगों का कहना है कि अपराधी बैंक में आये एक ग्राहक से भी 41 हजार रूपये लूट लिया। अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मनेर की ओर फरार हो जाने की बात सामने आ रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस के साथ साथ पुलिस के कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है। घटना को लेकर पुलिस की माने तो उन्होंने बताया कि पटना के बिहटा स्थित देवकली गांव में शनिवार को बाइक पर सवार चार से पांच अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर बैंक में घुस आए और हथियार के बल पर बैंक के सभी कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर सेफ में रखे गए लगभग 17 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों ने बैंक में आये एक ग्राहक गणेश चौधरी से भी हथियार के बल पर 41 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद बैंक के कर्मचारियों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस क्षेत्र की नाकेबंदी कर जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। साथ ही सीसीटीवी भी खंगाल रही है। सीसीटीवी में दो अपराधी बैंक के अंदर घुसे फिर तीसरा अपराधी अंदर गया, जबकि चौथा बाहर खड़ा हो कर फोन से बात कर रहा था। चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद मनेर की ओर फरार हो गये।

Previous Post

जोरापोखर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार अपराधी को जेवरात नगदी, बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार

Next Post

कोयला तस्करों की दु:साहस.. छापेमारी के बाद अवैध कोयला लोड जब्त ट्रक को भागाबांध ओपी से तस्कर लेकर हुए फरार

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English