DHANBAD : धनबाद कोयलांचल में कोयला तस्करों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड आर्डर दीपक कुमार को सुचना मिली थी की भागाबांध ओपी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला ट्रक में लोड हो रहा है। जिसपर डीएसपी ने लोयाबाद थाना प्रभारी को छापेमारी का निर्देश दिया गया। लोयाबाद पुलिस की टीम ने 40 बोरा अवैध कोयला लोड ट्रक को जब्त कर भागाबांध ओपी को सौप कर मामला दर्ज करने को कहा गया लेकिन शनिवार की अहले सुबह चालक ट्रक लेकर फरार हो गया । जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, भागाबांध ओपी पुलिस ट्रक खोजने में लग गई लेकिन ट्रक को कोई पता नहीं चला।
डीएसपी को मिली गुप्त सूचना मिली थी की भागाबाँध ओपी अंतर्गत शिव मंदिर के नजदीक अवैध कोयला ट्रक में कोयला लोड किया जा रहा है, सूचना पर डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार के निर्देश पर लोयाबाद थाना की टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब 40 बोरा अवैध कोयला सहित JH 10 V 4591 ट्रक को ज़ब्त कर लिया गया। हालांकि कार्रवाई होता देख सभी कोल तस्कर भागने में सफल रहें। ट्रक को भागाबांध ओपी को सुपुर्द कर दिया गया था। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ही ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया है।वहीं इसके पीछे कोयला तस्कर रंजीत आर्यन, विनोद पासवान और राजेंद्र साव का नाम सामने आ रहा है |हालांकि इसकी अभी जांच चल रही है जबकि वाहन मालिक का नाम राजकुमार अग्रवाल बताया जा रहा है|
पूरे मामले को लेकर डीएसपी लॉ एंड आर्डर दीपक कुमार का कहना है कि चालक द्वारा ट्रक लेकर को लेकर भागने की जांच की जा रही है। इसके पीछे अगर किसी का हाथ होता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर जब प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। लेकिन कोयला तस्करो द्वारा जब्त ट्रक को लेकर भागने से पुलिस प्रशासन पर ही कई सवाल खड़े हो रहे है। सूत्रों की माने तो अवैध कोयला कारोबार की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को थी।







