200 यूनिट बिजली और 20 लाख नये राशन कार्ड बनाने की दी सौगात
SARAIKELA : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को सरायकेला पहुंचकर कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगली सरकार 11 लाख राशन कार्ड डिलीट कर दिया था, हमने 15 लाख राशन कार्ड दिया और 5 लाख राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड से लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि अब सरकार 200 यूनिट बिजली फ्री करने जा रही है। साथ ही फिर से अबुआ आवास के लिए आवेदन का कार्य प्रारंभ होगा। अबुआ आवास में तीन कमरा, एक किचन, एक बरामदा तथा एक शौचालय संलग्न रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की 49 वर्ष से अधिक की उम्र की महिलाओं को 25 जून से पेंशन देने का कार्य प्रारंभ करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही गठबंधन की सरकार को भाजपा ने सरकार को स्थिर से रहने नहीं दिया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड सरकार लोगों को सरकारी अस्पतालों में और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करने जा रही है। इस मौके पर सीएम चंपाई सोरेन ने मरीज के स्वास्थ्य जांच के लिए ‘डीजी एप’ की लॉन्चिंग की। इस ऐप के जरिए मरीजों के विभिन्न प्रकार की जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल में मिल पाएगा, उन्हें अस्पतालों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसके अलावा सरकार जुलाई महीना से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पुनः शुभारंभ करने जा रही है। इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को उनके दरवाजे पर पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ देने का उद्देश्य रखा गया है। इससे मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा हो सकेगा। जिससे लोगों को सरकारी सभी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड स्तर पर योजनाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने के लिए प्रखंड संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं में बिचौलिए हावी होते हैं पर अगर ऐसी स्थिति रहेगी तो संबंधित विभाग के पदाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में योजनाओं में बिचौलियों को हावी नहीं होने दिया जाए, सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंचाई जाए।







