Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

घनुडीह में देवप्रभा आउट सोर्सिंग कंपनी के गुर्गों ने मचाया तांडव, कई राउंड की फायरिंग, एक को गोली लगने की खबर, कई घायल, हैवी ब्लास्टिंग के दौरान मुहल्ला में गिरी पत्थर

khabar24 by khabar24
June 17, 2024
in Uncategorized, धनबाद
0
घनुडीह में देवप्रभा आउट सोर्सिंग कंपनी के गुर्गों ने मचाया तांडव, कई राउंड की फायरिंग, एक को गोली लगने की खबर, कई घायल, हैवी ब्लास्टिंग के दौरान मुहल्ला में गिरी पत्थर
0
SHARES
138
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : BCCL के एरिया 10 के कुजामा में चल रही एटी देवप्रभा कंपनी के गुर्गों ने सोमवार को दोपहर जमकर तांडव मचाया। कुंभनाथ सिंह के गुर्गों ने कई राउंड फायरिंग करने के साथ साथ एक व्यक्ति को गोली भी मार दी। उसके बाद उसके गुर्गों ने मुहल्ला में घुस कर ग्रामीणों को पीटा। जिससे कई लोग घायल हो गए है। कुंभनाथ के गुर्गों ने घंटों भर से भी अधिक समय तक तांडव मचाता रहा और ग्रामीण भय से इधर उधर भागते रहे। इसके बाद इस घटना की जानकारी मिलने के बाद झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह मौके पर पहुंच जांच की मांग को लेकर सड़क पर धरना पर बैठ गई। घटना की जानकारी के बाद घनुडीह पुलिस भी वहां पहुंच लोगों को समझाने में जुटी हुई है। जबकि ग्रामीण कुंभनाथ सिंह और लालबाबू सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। वहीं गोली से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहरीबांध के बेगुनाह ग्रामीणों पर कुंभनाथ सिंह के गुर्गों ने जमकर ढाया कहर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग में हैवी ब्लास्टिंग की है, जिससे आउटसोर्सिंग से उड़ी पत्थर मोहरीबांध मुहल्ला में आकर गिरी। जिसके बाद लोग इधर उधर भागने लगे। इसके बाद मुहल्ला वालों विरोध प्रकट करने आउटसोर्सिंग गए। जैसे ही मुहल्ला के लोगों को देखा, कुंभनाथ सिंह आग बबूला होकर अपने गुर्गों से सभी को मारने का आदेश दिया। गुर्गे भी मालिक की बात मान सभी ग्रामीणों पर टूट पड़े। कंपनी के गुर्गे ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। उसके बाद कई राउंड गोलियां बरसाई।गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण जिधर तिधर भागने लगे। उसके बाद भी कुंभनाथ के गुर्गों का मन नहीं भरा सभी ग्रामीणों को उसके घर तक दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ग्रामीणों संग सड़क जाम कर धरने पर बैठी

इसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के संग धरने पर बैठ गई। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर कुंभनाथ सिंह और लालबाबू सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है। झरिया विधायक का कहना हैं इन लोगों का यही काम है हर जगह अपनी दबंगई चला रहे है। लेकिन अब उनकी दबंगई नहीं चलने दिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है।

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी मौके पर पहुंचे

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भी घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों से बात की। उन्होंने कहा की इस मामले में जो भीं दोषी हैं पुलिस कार्रवाई करे। निहत्थे ग्रामीणों पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कंपनी के साथ साथ गुर्गों पर मामल दर्ज कर गिरफ्तार करे।

पुलिस के साथ साथ CISF जवान के आला अधिकारी मौके पर मौजूद

वहीं घटना के संबंध में सिंदरी DSP का कहना है कि ग्रामीण लिखित आवेदन दे कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह बात सामने आई है कि कंपनी के लोगों ने ग्रामीणों से साथ मारपीट की है। अभी जांच चल रही है, आगे जो मामला आएगा उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह धरने पर बैठी हुई थी। वह और ग्रामीण दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

Previous Post

आज करीब 7 बजे अदा की गई बकरीद की नमाज, ईदगाह और मस्जिदों में रही भीड़

Next Post

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा, 6 के मौत की सूचना, 2 दर्जन से अधिक घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English