Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली सहित चार ढेर, दो गिरफ्तार

khabar24 by khabar24
June 17, 2024
in Uncategorized, झारखंड
0
चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली सहित चार ढेर, दो गिरफ्तार
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा में सोमवार को सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। जिनमें एक महिला नक्सली के साथ साथ एक 10 लाख रूपये का एक इनामी नक्सली भी शामिल है। वही सुरक्षा बल ने दो नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता भी हासिल की है।

बताया जाता है कि पश्चिम सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षा बल के जवान जंगल में सर्च आपरेशन चला रहे थे। इसी बीच नक्सलियों को पुलिस के आने की जानकारी मिली और नक्सली जवानों पर गोलियां चलाने लगे। सुरक्षा बल के जवानों ने भी मोर्चा संभाल गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि दो नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के शवों के पास से हथियार,नक्सल साहित्य बरामद की है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की भी सूचना है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, सबजोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम और महिला नक्सली कैडर जुनगा पुर्ति उर्फ मारला के रूप में हुई है। महिला नक्सली मारला को छोड़कर सभी नक्सलियों पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखी थी। वहीं गिरफ्तार किए गए दो नक्सलियों की पहचान टाइगर उर्फ पांडू हांसदा और बातरी देवगम के रूप में हुई है। पांडू हांसदा पर भी दो लाख रूपये का इनाम है। जबकि बातरी देवी महिला नक्सली है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को नक्सलियों के ठिकानों के पास से कई हथियार और भारी संख्या में गोली भी मिली है।

Previous Post

आसनसोल के इसीएल की बंद खदान से मिली सर कटी लाश, क्षेत्र में सनसनी

Next Post

धनबाद स्टेशन स्थित कैरेज एंड वेगनआर के दफ्तर व स्टोर में लगी आग,मची अफरा तफरी,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English