सोमवार की देर रात धनबाद स्टेशन स्थित कैरेज एंड वेगनआर के दफ्तर व स्टोर में आचनक आग लग गई है। बगल में ही पार्सल गोदाम, आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी थाना होने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी रेलवे कर्मी, आरपीएफ को होते ही अग्निशमन विभाग और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल वाहन के साथ अग्निशमन विभाग की टीम पँहुची है। कड़ी मशक्कत के दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। वही रेलवे को लाखो का नुकसान हुआ है। बताया जाता है के केरेज में आग लगने के बाद धुआं निकलने लगा देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया आग और धुआं की लपटे देख स्टेशन परिसर में रुके यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नही हो बड़ा हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता।








