DHANBAD : धनबाद के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के टुंडी रोड में एक कार अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो है जबकि एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को आनन फानन में धनबाद SNMMCH में भर्ती करवाया गया जिसके बाद गंभीर रूप से घायल मोo आलम, मोo मल्लिक और एक बच्चे को दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता हैं की एक परिवार बकरीद का पर्व मनाकर अपने गांव बिहार के जमुई से पश्चिम बंगाल के रानीगंज लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि मोo आलम मल्लिक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के अलावे परिवार के ही सदस्य महमूद आलम के साथ अपनी कार से जमुई से रानीगंज लौट रहे थे तभी टुंडी रोड में कार, ट्रक से टकरा गई थी।








