Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home बोकारो

बोकारो में CISF एक जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद को लगाया फांसी

khabar24 by khabar24
June 18, 2024
in बोकारो
0
बोकारो में CISF एक जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद को लगाया फांसी
0
SHARES
70
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

BOKARO : बोकारो से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। CISF के जवान ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली, फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है।

यह हृदयविदारक घटना सोमवार की रात को बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 के क्वार्टर संख्या 2368 में घटी है। घटना को लेकर मृतका की मां ने बताया कि संजीत उर्फ संदीप हल्दिया में पोस्टेड था। उसने अपनी पत्नी विनीता देवी उर्फ रीता की पहले गला दबाकर हत्या कर डाली, फिर रात को खुद भी मौत को गले लगा लिया। जिस समय जवान अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दे रहा था, उस समय जवान ने अपने पुत्र को एक कमरे में बंद कर दिया था। उसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया और शव को बाथरूम में छुपा दिया। फिर वह अपनी पत्नी को खोजने का नाटक करने लगा। उसके बाद देर शाम जवान ने सेक्टर 11 डी में जाकर खुद भी मौत को गले लगा लिया। बताया जाता है कि जवान संजीत और उसकी पत्नी विनीता की शादी 2008 में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक कुछ माहों से पति और पत्नी के बीच झगड़ा और कहा सुनी होते रहती थी। अचानक सोमवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। लेकिन अचानक क्या बात हुई की उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदे से झूल गया।

मिली जानकारी के अनुसार CISF जवान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का था। वह अपनी पत्नी के साथ सेक्टर 8 सी के आवास संख्या 2368 में रहता था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है की आखिर कौन सा ऐसा कारण था कि जवान ने इतना बड़ा खौफनाक कदम उठाया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Previous Post

धनबाद के टुंडी रोड में कार, ट्रक से टकराई, एक की मौत पांच घायल

Next Post

महिंद्रा ने पावरोल सीपीसीबी 4+ डीजल जेन सेट किया लांच, 90% कम होगा प्रदूषण

khabar24

khabar24

Next Post
महिंद्रा ने पावरोल सीपीसीबी 4+ डीजल जेन सेट किया लांच, 90% कम होगा प्रदूषण

महिंद्रा ने पावरोल सीपीसीबी 4+ डीजल जेन सेट किया लांच, 90% कम होगा प्रदूषण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English