DHANBAD : धनबाद के एक निजी होटल में मंगलवार को शारदा डीजल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महिंद्रा पावरोल सीपीसीबी 4+ डीजल जेन सेट लांच किया गया। जेन सेट इंजन को महिंद्रा रिसर्च वैली में इसके अनुसन्धान एवं विकास केंद्र में डिजाईन किया गया है। महिंद्रा पाव रोल के अधिकारियों ने मीडिया को संबोधित करते हुए अहम जानकारी साझा की। साथ बताया की एक जून से इसकी सुरूवत की गई है। देश भर में धनबाद में 9वां शो रूम का लांचिंग हो रहा है इससे पहले बिहार और झारखंड के कुछ जिले में लॉन्चिग किया गया

महिंद्रा पाव रोल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया की सीपीसीबी यह नई रेंज महिंद्रा पावरोल का नवीनतम संयोजन है जो पर्यवरण ,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा घोषित उत्सर्जन मानदंडो के अनुरूप बनाया गया है। ये जेनसेट तकनीकि रूप से उन्नत सीआरडीआई इंजन से सुसज्जित है। उपभोक्ता को उन्नत और सुलभ तकनीक की पेशकश करना महिंद्रा का निरन्तर प्रयास रहा है 10kVA-320kVA डीजी की बिलकुल नई रेंज का गवाही देता है। यह भविष्य के लिए तैयार तकनीक कम परिचालन लागत पर कम उत्सर्जन और उच्च प्रदर्शन प्रदान करने के लिए तैयार है।
प्रेस वार्ता में महिंद्रा एरिया मैनेजर अखिलेश कात्यान,सीसीएम राजेश सिन्हा,जीएम मनोज कुमार, सेल्स मैनेजर उदय शंकर, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।







