DHANBAD : मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रचार प्रसार हेतु मंगलवार को धनबाद बरटांड़ बस स्टेंड से जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी दिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया की झारखंड के मुख्यमंत्री महत्वकांक्षी योजना है। गाड़ी सुदूर क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक चलेगी जिससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लोगो को आने जाने में सोहलियत होगी। खास बात है की वरिष्ठ नागरिकों, छात्र/छात्रा, राज्य सरकार के पेंशनधारी, झारखंड आंदोलनकारी को यात्रा सेवा दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, दिवायंग को 40% की छूट मिलेगी। वही योजना के तहत गाड़ी लेने पर 5% वार्षिक ब्याज पर छूट मिलेगी साथ ही किसी भी तरह का टैक्स माफ रहेगा।

धनबाद में 20 बसें चलनी है, फिलहाल 5 रूट पर बसे चल रही है जिसका रूट है… 1. बीआईटी सिंदरी से पंचेत तक भाया बलियापुर, गोविंदपुर, निरसा, मुगमा मोड़, चिरकुंडा । 2. धनबाद से सिमुलदोने भाया बाईपास गोल बिल्डिंग, गोविंदपुर, निरसा, मुगमा मोड़, चिरकुंडा। 3. कोल्हर मोड़ से चिरकुंडा भाया मनियाडीह थाना, तिलैया रंगाटांड, राजगंज, बड़वड्डा, धनबाद स्टेशन, बाटा मोड़ झरिया, बलियापुर, कलियासोल, पतलाबाड़ी मोड़।4. झरिया 4 नंबर से चंद्रपुरा(बोकारो) भाया धनबाद, मेमको मोड़, काको मठ मोड़, राहुल चौक, बाघमारा, टी मोड़। 5. सर्रा से धनबाद भाया मछियारा, मनियाडीह, तिलैया रंगाटाड, राजगंज, बड़वड्डदा।








