DHANBAD : बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र अंतर्गत देवप्रभा कुजामा आउटसोर्सिंग में सोमवार को हैवी ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उड़कर गिरने से मोहरीबान बस्ती में गिरने का विरोध करने पर आउट सोर्सिंग संचालक कुम्भनाथ सिंह और उसके निजी सुरक्षा गार्ड के द्वारा ग्रामीणों पर गोली चलाने और मारपीट करने का आरोप लगा था। जिसमे काफी बवाल हुआ मौके पर सांसद – विधायक भी पंहुचे थे। आउट सोर्सिंग संचालक और सुरक्षागार्ड की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 8 आठ घंटे तक सड़क जाम किया गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल स्थानीय जागो भुइयां के बयान पर कुम्भनाथ सिंह उसके अन्य 16 लोगो पर मामला दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी एसडीपीओ सिंदरी भूपेंद्र प्रसाद रावत द्वारा तीसरा थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया गया की तीसरा थाना कांड संख्या 46/ 2024 के तहत भादवि की धारा 307 323 341 504 506 34 एवं 27 आर्म्स एक्ट और एसटी एससी का मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद छापेमारी कर दो आरोपी धनबाद के मनीष कुमार कुमार और शिवनंदन यादव को हीरापुर से गिरफ्तार किया गया। मामले में शामिल मुख्य आरोपी कुंभनाथ सिंह समेत अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जायेगी। प्रेस वार्ता में तीसरा थाना प्रभारी, घनुडिह ओपी प्रभारी रहे मौजूद। वही आउट सोर्सिंग का कार्य मंगलवार को भी बंद रहा।







