DHANBAD : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज, तेलीपाड़ा के समीप एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना अहले सुबह की बताई जा रही है। जब लोगों ने देखा की एक युवक झाड़ी में पड़ा हुआ है तो पुलिस को सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई युवक को गर्दन में गोली मारी गई थी।

स्थानीय लोगो के अनुसार अहले सुबह एक लड़की और कुछ युवक को देख गया था जिससे आशंका जताई जा रही है की प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। युवक मनईटांड़ का रहने वाला है। सूचना पर उसने परिजन अस्पताल पंहुचे है इसके माता पिता का रो रो कर बुरा हाल था । वही घटना की सूचना पर विधायक राज सिन्हा भी अस्पताल पंहुचे और पूरे मामले की जानकारी ली साथ ही घटना को दु:खद बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
वही विधायक राज सिन्हा ने कहा की धनबाद के तेलीपाड़ा, दामोदरपुर, कर्माटांड़ और बेलगडिया में आए दिन हत्या, मारपीट, नशा करने, सेक्स रेकेट जैसे मामले आती है जिसपर पुलिस का कोई ध्यान नही है, कानून व्यवस्था तो कहीं दिखती ही नही है। मामले को लेकर वरीय पुलिस अधिक्षक से बात की जायेगी। इधर पुलिस मामले के उद्भेदन को लेकर जांच पड़ताल में लग गई है।







