DHANBAD : धनबाद में बाइक चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम ने पांच बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार किया है साथ ही चोरी गई 12 बाइक भी बरामद किया गया है।

तिसरा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दन ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना पर गुरुवार को छापेमारी कर तिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खास-कुईयाँ के रहने वाले दो शातिर अपराधी जो गिरोह बनाकर झरिया एवं धनबाद जिला के अन्य क्षेत्र से मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम देते है। जिसके बाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी से निर्देश के आलोक में थाना प्रभारी तिसरा एवं घनुवाडीह ओपी प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी की गई छापामारी के क्रम में तिसरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत खास- कुईया स्थित बीसीसीएल के टुटी- फुटी मकान के पास से सोनू सिन्हा तथा भोलु महतो को चोरी का योजना बनाते हुए चोरी के चार मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया है।

पकडे गए दोनों अभियुक्तों के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों का नाम तथा चोरी किये गये अन्य मोटरसाईकिल के संबंध में बताया, जिसके पश्चात अभियुक्तों के निशानदेही पर सुरूगाँ, चाँद कुईयाँ, कुसमाटाँड इत्यादि जगहों से अन्य आठ चोरी के मोटरसाईकिल को बरामद किया गया तथा इनके अन्य तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकडे गए सभी अभियुक्तों ने मोटर साईकिल चोरी करने एवं बेचने में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है l गिरफ्तार अपराधकर्मियों में सोनू सिन्हा एवं भोलू महतो शातिर अपराधकर्मी है इनके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अवैध शराब तस्करी के कई काण्ड धनबाद के विभिन्न थानों एवं दूसरे राज्यों में भी दर्ज है।इसमें अलावे शुरूंगा का रूपचन्द्र कुम्भकार, चांद कुइयां बस्ती का भोला महतो और कुसमाटांड़ का अजय कुमार महतो सामिल है। इनपर तिसरा थाना कांड सं0-51/24, धारा- 413/414/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया।
इस छापामारी टीम में तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, घनुवाडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार, श्यामल उराँव, लालेन्द्र कुमार सिंह एवं तिसरा थाना और घनुवाडीह ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे। वही प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी भूपेंद्र राउत, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन, तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, घनुवाडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार भी मौजूद थे ।







