DHANBAD : धनबाद लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ भाजपा में अंतरकलह समाप्त होता नहीं दिख रहा हैं, बल्कि अब तो यह और भी खुलकर सामने आने लगा हैं। धनबाद न्यू टाउन हॉल में आयोजित भाजपा के अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद ढुल्लू महतो पूर्व सांसद पी एन सिंह, विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां एक ओर धनबाद विधायक राज सिन्हा पर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने का आरोप लगाते हुए राज सिन्हा हाय – हाय के नारे लगाए ।

तो दूसरी तरफ कुछ कार्यकर्ताओ ने अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कार्यक्रम में सम्मानित नही होने पर हंगामा और नारेबाजी किए, इनका कहना था की जो कोई काम नही किए जिनके बूथ कर कम वोट पड़े उनको सम्मानित किया गया लेकिन मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को सम्मानित नही किया गया। इन आक्रोशित कार्यकर्ताओ को परदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद ढुल्लू महतो कई बार अपने कृषि से उठ कर साथ कराए।

कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह सहित मंच पर उपस्थित अन्य भाजपा पदाधिकारियों के समझाने के बावजूद भी शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। कार्यकर्ता लगातार धनबाद विधायक राज सिन्हा पर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा उनके खिलाफ मुर्दाबाद जैसे नारे लगा उनका विरोध जताते दिखे। प्रदेश अध्यक्ष और धनबाद सांसद द्वारा काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा की कार्यकर्ताओ की जो भी भावनाएं है उसे देखा जायेगा, जिन्हे सम्मान मिलना चाहिए उन्हें सम्मान नही मिला तो आगे के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही हेंमत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की राज्य में खनिज संपदा की लूट मची हुई है। राज्य में अवैध बालू की ढुलाई हो रही है जो सुधा हेमंत सोरेन के पॉकेट में जाता है। अगर बालू का टेंडर होता तो सभी को आसानी से और सस्ते दामों में बालू मिलते।







