Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धनबाद जिला शांति समिति की बैठक संपन्न

khabar24 by khabar24
July 12, 2024
in धनबाद
0
मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धनबाद जिला शांति समिति की बैठक संपन्न
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को वरीय पुलिस अधिक्षक एच पी जनार्दनन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक न्यू टाउन हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस के वरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। जिसमे विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें। मौके पर मंचासीन सभी पदाधिकारी ने मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

इस दौरान एसएसपी ने तय मार्ग एवं समय पर जुलुस को निकालने सहित सभी संप्रदायों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजनों को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर किन्ही को यह जानकारी प्राप्त होती है की किन्ही के द्वारा सामाजिक समरसता बिगाड़ने या आपत्ति जनक पोस्ट/भड़काऊ पोस्ट किया जा रहा है तो इसकी जानकारी अविलंब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दें।और आगे कहा पूर्व की भांति इस वर्ष भी आप सभी आम नागरिक शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएंगे। संबंधित पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जुलूस आयोजकों से समन्वय स्थापित कर लें कि जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाली जाएगी। और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने स्तर से रूट का भी जांच कर लें।

निर्गत सरकारी गाइडलाइंस के तहत पर्व को मनाने की बात कहते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए साथ हैं। उन्होंने विशेषकर इस बात का ध्यान रखने को दोनों समुदायों से कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व भीड़ व मौके का फायदा उठाकर कोई गलत कृत्य नहीं कर पाए। प्रशासन अपना दायित्व निभाएगी। पर्व मनाने वाले आमजनों से भी लॉ एन्ड आर्डर का सम्मान करने एवं ध्यान में रखते हुए मनाने की बात कही गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति में आए लोगों को आश्वस्त किया की संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की जाएगी।प्रशासन विधि व्यवस्था की समस्या से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार और तत्पर है।असामाजिक तत्वों और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नही जाएगा।

इस दौरान उप विकास आयुक्त सादात अनवर द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न एहतियातों को लेकर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी तरह के भड़काऊ भाषण व गीत को ना बजाएं, जिससे कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो। लोगों को किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी समिति के वालंटियर इस दौरान सक्रिय रहेंगे, किसी भी स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन आप सभी के साथ है।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारीगण, जिले के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के थाना प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी, जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि, समन्वय समिति के सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थें।

Previous Post

भागाबांध कोलयरी के 3 नंबर से हाजरी मशीन को दूसरी जगह ले जाने का बीसीसीएल कर्मियो ने किया विरोध

Next Post

DMFT के न्यास परिषद की बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 550 लाख रुपए से अधिक के प्रस्ताव पारित

khabar24

khabar24

Next Post
DMFT के न्यास परिषद की बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 550 लाख रुपए से अधिक के प्रस्ताव पारित

DMFT के न्यास परिषद की बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 550 लाख रुपए से अधिक के प्रस्ताव पारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English