PATNA : बिहार में पटना के बोरिंग रोड स्थित एक अपार्टमेंट के पास शनिवार को भीषण आग लग गई। अपार्टमेंट में आग लगने की जानकारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं रेस्क्यू कर कई लोगों को बचा लिया गया।

आग लगने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घनी आबादी के इस इलाके में आस पास कई बिल्डिंग मौजूद थी। आग लगने के बाद इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँची और आग बुझाने में जुट गई। तीन घंटे के मशक़्क़त के बाद टीम ने आग पर क़ाबू पा लिया। आग लगने के बाद फ्लैट धारक सह बिल्डर अनिल कुमार और उनका परिवार फ्लैट में फंस गया था। जिन्हें रेस्क्यू कर परिजनों को सुरक्षित नीचे लाया गया। लेकिन अनिल कुमार की धुंआ और आग के कारण हालत काफी खराब हो गयी थी, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गयी।
वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।आग इतनी भयावह थी की पूरे अपार्टमेंट को अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों को अपार्टमेंट तक पहुंचने में काफी दिक्कत आई, क्योंकि संकरी रास्ता होने के कारण गाड़ी वहा तक नहीं पहुंच पा रही थी। लेकिन फिर भी किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका। इस आग को काबू पाने में दमकल के करीब पैंतीस से चालीस लोग भिड़े हुए थे।
बता दें कि आग की इस घटना ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी थी। पटना स्टेशन के पास एक होटल में भीषण आग लग गई थी, इस आग की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसको लेकर खूब सियासत भी हुई थी और प्रशासनिक अधिकारियों की तब नींद भी खुली थी। इसके बाद मानक के अनुरूप न होने वाले होटलों पर कार्रवाई हुई थी।







