PATNA : बिहार में पटना के बख्तियारपुर बिहारशरीफ हाइवे पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे हुई। जिसमे एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। स्कॉर्पियो में सवार लोग नवादा जिले के हमीदपुर बारा से मुंडन कराने बाढ़ उमानाथ मंदिर जा रहे थे कि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मानसरोवर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार हाइवा में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

स्कॉर्पियो खड़ी हाईवा में मारी टक्कर
घटना को लेकर बताया जाता है की पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी हाईवा ट्रक में एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियों में कुल 11 लोग सवार थे। इसमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
परिवार के सदस्य मुंडन के लिए जा रहे थे
स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग मुंडन करवाने जा रहें थे। तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी हाईवा में टक्कर मार दी। घटना के बाद पीड़ितों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिजन ने बताया कि सभी लोग बिहार के नवादा जिले से स्कॉर्पियो में सवार होकर पटना के बाढ़ उमानाथ मंदिर में मुंडन करवाने के लिए जा रहे थे की हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने छह लोग के मौत और पांच के घायल होने की बात कही
घटना के बाद पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी हाईवा में टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में एक ही परिवार के कुल 11 लोग सवार थे। सभी नवादा जिले से पटना जा रहे थे। तभी हादसे में छह लोग की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान फुलवा देवी, रिशु कुमारी, पार्वती देवी, निर्मला देवी, कमला देवी,नीरज कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है।







