SARAN : बिहार के सारण में एक सिरफिरे आशिक ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ उनके पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इस घटना में लड़कियों की मां किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। जिनका छपरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। घंटों बाद पुलिस और लोगों की तत्परता से पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव का है। इस घटना में बची प्रेमिका की मां ने बताया कि घर के सभी लोग छत पर सोए हुए थे। देर रात दो लोग छत पर आए और चाकू से पति और उसकी दोनों पुत्रियों की हत्या कर फरार हो गए। दोनों लोग मुझपर भी धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन मैंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और घर से बाहर निकलकर शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार अभी जो जानकारी मिल रही है, उससे यह ट्रिपल मर्डर प्रेम-प्रसंग को लेकर की गई है। आरोपी प्रेमी ने बेरहमी से एक शख्स और उसकी दो नाबालिग लड़कियों की हत्या की है। इस हमले में लड़कियों की मां किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। जिसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
घायल शोभा देवी ने बताया कि कुछ महीनों पहले उनकी नाबालिग बेटी चांदनी कुमारी से आरोपी सुधांशु उर्फ रोशन बात किया करता था। लेकिन इसके बाद मेरी बेटी ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। इसके बाद वह लगातार मेरी बेटी को धमकी देते रहता था और आज उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल प्रेमी सुधांशु कुमार उर्फ रोशन एवं उसके साथी अंकित कुमार को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।







