RANCHI : रांची के हरमू में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक HDFC बैंक के कर्मी को गोली मारकर हत्या कर डाली। जैसा की बताया जा रहा है अपराधियों ने बैंक कर्मी को दौड़ा कर गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक सिंह के रुप में हुई है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।
बताया जाता है कि रांची के अरगोड़ा थाना स्थित फल मंडी के समीप से अभिषेक सिंह और उसका एक दोस्त बाइक से जगन्नाथपुर जा रहे थे। इसी बीच तीन अपराधी दोनों को रोक लिया और पिस्टल सटाकर बोले जो समान है, निकालो। हथियार के बल पर अपराधियों ने प्रिंस से उसका मोबाइल फोन और पैसा ले लिया। इसके बाद अपराधी अभिषेक से भी उसका मोबाइल और पैसा लूटने का प्रयास करने लगे। लेकिन अभिषेक अपराधियों से भीड़ गया। मौका देख वह वहां से भागना चाहा। इसी बीच अपराधी भी उसके पीछे दौड़ने लगे। फिर उसे गोली मार दीऔर उसका भी मोबाइल और पैसा लूट कर फरार हो गए। उसके बाद प्रिंस अपने घर गया और घटना की सूचना पुलिस को दी और वापस घटनास्थल पर पहुंचा। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी के अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। अपराधियों ने उसे दौड़ा कर गोली मारी है, क्योंकि कई स्थानों पर खून गिरा है। मृतक एचडीएफसी बैंक की मेन रोड शाखा में लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत था।







