DHANBAD : झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के लोदना एरिया के जयरामपुर कोलियरी के पांच नंबर चानक और बीआर कंपनी क्षेत्र में सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर करीब सैकड़ो बोरी में भरा हुआ और कई स्थानों में डंप किया गया अवैध कोयला जब्त किया गया है। इलाके में कोयला तस्करो के द्वारा कई अवैध माइंस बनाया गया है जिससे दिन रात कोयला निकाला जाता है। छापेमारी के दौरान अवैध माइंस को बुलडोजर से भराई किया गया है।

वही छापामारी से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, जप्त कोयले को बीसीसीएल के 9 नम्बर साइडिंग में गिरा दिया गया है अधिकारियों का कहना है कि छापामारी लगातार जारी रहेगी किसी हाल में अवैध कोयला का धंधा चलने नहीं दिया जाएगा बिआर कंपनी के समीप कोयला तस्करो द्वारा अवैध माइंस चलाया जा रहा है जहां से भारी मात्रा में कोयले को निकाला जा रहा है बोरा में भरकर भट्ठों तक पहुंचाने जाता है।
जानकारी के अनुसार रात – दिन कोयला चोर अवैध माइंस से कोयला काटने में लगे रहते हैं जिसे जयरामपुर पांच नंबर चानक के समीप जमा किया जाता है। इसे लेकर बीसीसीएल के अधिकारी का कहना है की लगातार तीन दिनों से छापेमारी की जा रही है आज 500 से अधिक कोयला से भरे बोरो को जप्त किया गया है अवैध उत्खनन स्थल की भराई की गई है।







